18 वर्ष के होने वाले विद्यार्थियों के कॉलेजों में बनाए वोट
गोहाना :- बरोदा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयक अधिकारी तथा गोहाना के एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ द्वारा गठित स्पेशल टीम ने शनिवार को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले कॉलेज विद्यार्थियों के नए वोट बनाए।
इस अभियान में टीम बुटाना और बरोदा गांव के कॉलेजों में पहुंची। एस.डी.एम. आशीष वशिष्ठ ने कॉलेजों में जा कर मौके पर नए वोट बनाने के लिए जिस टीम का गठन किया, उस टीम में प्रवीण मोर, संदीप काद्यान और नवीन कुमार हैं। यह टीम कॉलेजों में बारी-बारी से जाएगी तथा वहां पहुंच कर उन कॉलेजों के उन छात्रों और छात्राओं के नए वोट बनाएगी 18 साल के हो चुके हैं। शनिवार को इस अभियान का शुभारंभ बरोदा गांव के गवर्नमेंट कॉलेज तथा बुटाना गांव के चौ. धज्जाराम डिग्री कॉलेज से किया गया। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों के मौके पर नए वोट बनाए गए। वोट बनाने में छात्राओं को प्राथमिकता दी गई। 28 अगस्त को यह टीम गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में पहुंचेगी।


