AdministrationGohana

गोहाना में CM फ्लाइंग ने पटवार भवन में मारा छापा : 9 में से 6 पटवारी गैरहाजिर मिले, लोग बोले उनके काम नहीं हो रहे

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में बुधवार को CM फ्लाइंग ने पटवार भवन में छापा मारा। पटवारियों की हाजिरी चैक की तो कुल 9 में से 6 पटवारी गैर हाजिर मिले हैं। सूचना के बाद नायब तहसीलदार डॉ प्रमोद कुमार भी मौके पहुंचे हैं। छापमार टीम फिलहाल पटवार भवन में रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जानकारी अनुसार सीएम फ्लाइंग को सूचना मिल रही थी पटवार भवन में जमीन संबंधी व अन्य कार्यों के लिए आ रहे लोगों को पटवारी नहीं मिल रहे हैं। या तो वे देरी से अपने कार्यालय पहुंचते हैं, या फिर फील्ड में होने का बहाना बनाकर गायब रहते हैं। इसकी को देखते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को सब इंस्पेक्टर जसमेर की टीम ने गेाहाना पटवार भवन में रेड की।

पटवारियों की हाजिरी जांची गई तो 9 में से 6 पटवारी यहां गैर हाजिर मिले। वहीं सीएम फ्लाइंग की रेड से वहां हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार डा. प्रमोद कुमार भी तुरंत ही मौके पर पहुंचे। वहां पर आम लोगों ने शिकायत दी कि पटवारी काम नहीं कर रहे हैं। वह चक्कर कटाते रहते हैं और पटवारी समय पर नहीं मिलते।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button