GohanaHealth

सिविल अस्पताल में मरीजों को रोगों से बचाव और इलाज के लिए योग भी सिखाया जाएगा ; एक महिला सहित तीन योग सहायकों की नियुक्ति

गोहाना :- शहर की सिविल अस्पताल में मरीजों को रोगों से बचाव और इलाज के लिए योग भी सिखाया जाएगा। इसके लिए एक महिला सहित तीन योग सहायकों की नियुक्ति की है। वे अस्पताल की ओपीडी में न केवल मरीजों को योग सिखाएंगे, बल्कि उन्हें नियमित योग करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। शहर के सिविल अस्पताल में गायनी, दंत रोग, जनरल ओपीडी के साथ ही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक ओपीडी भी संचालित हैं, जिसमें रोजाना 450 से अधिक आते हैं। अब अस्पताल प्रशासन इनको बीमारियों का इलाज ही नहीं बीमारी न हो इसके लिए शारीरिक रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

योग सहायकों से परामर्श दिलाएंगे चिकित्सक अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक अब मरीजों की जांच करने व दवाएं देने के साथ ही उन्हें योग का परामर्श भी दिलाएंगे। इसके तहत ओपीडी में जो मरीज आएगा, उन्हें चिकित्सक उनकी बीमारी अनुसार दवाई उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही उन्हें परामर्श के लिए योग सहायकों के पास भेजेंगे। इस पर सहायक मरीजों को योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही उन्हें हर रोज योग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभाग द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत सिविल अस्पताल में विभाग ने तीन योग सहायक की नियुक्ति की है। योग सहायक मरीजों को योग-प्राणायाम सिखाने के साथ ही उन्हें उनका महत्व भी बताएंगे। इसके साथ ही मरीजों को हर रोज योग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। -डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, आयुष चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button