AdministrationGohana

एजेंसी ने पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ने का दावा भी किया ;इसके बावजूद शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या कम नहीं हो रही है।

गोहाना :- शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर भी हो चुका। नप प्रशासन ने एजेंसी को बड़े पशु के 840 और छोटे पशु के पकड़ने के 440 रुपए भी तय किए। एजेंसी ने पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ने का दावा भी किया। इसके बावजूद शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। वही गौशाला संचालकों ने भी गोवंश लेने से मना कर दिया है। इसके चलते रात होते ही सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है और दिन में गलियों में लंबी लाइन दिखती है। यहां तक कि ये लोगों को भी अपना शिकार बना रहे। ऐसे में लोग नप प्रशासन व ठेकेदार को भी कोसते हैं। वे प्रशासन से इन्हें पकड़वाने की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है। नप की मुख्य सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी का कहना है जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button