AdministrationGohana

खेतों में बारिश से भरे अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए मोटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी

गोहाना :- क्षेत्र में खेतों में बारिश के बाद भरे अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए मोटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एसई दिनेश राठी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया है और अधिकारियों के इसके निर्देश दिए। बीते माह क्षेत्र में तेज बरसात हुई थी। इससे करीब 12000 एकड़ में जलभराव हो गया था। खेतों में पानी का स्तर चार से पांच फीट तक था। इसकी निकासी के लिए विभाग ने 72 साइटों पर मोटर लगाई गई थी। अब बीते कई दिनों से क्षेत्र में बरसात नहीं हुई है, इसके चलते केवल चार गांवों के खेतों में ही पानी बचा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button