कृषि विभाग गोहाना उपमंडल में हर खेत में लगी फसल की करेगा वेरीफिकेशन
गोहाना :- कृषि विभाग द्वारा उपमंडल में हर खेत में लगी फसल की वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। विभागीय कर्मचारी प्रत्येक खेत में जाकर ऐप में फसल संबंधी जानकारी अपलोड करेंगे। वेरीफिकेशन के बाद ही किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसानों ने खेतों में धान, कपास, गन्ना और हरे चारे की फसलें लगाई हुई हैं। विभाग द्वारा किसानों द्वारा लगाई फसल की प्रत्येक वर्ष वेरीफिकेशन की जाती है।
इसके लिए अधिकारी किसानों द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल कराए गए पंजीकरण को आधार मानते हैं। कर्मचारी प्रत्येक खेत में जाकर देखेंगे कि किसान ने पोर्टल पर जो फसल दर्शाई है, वह खेत में लगी है या नहीं। वेरीफिकेशन का कार्य ऐप द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने बताया कि खेतों में पानी का स्तर कम होने लगा है। जल्द ही फसलों की वेरीफिकेशन का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।


