AdministrationGohana
किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना ना करना पड़े इसलिए कृषि विभाग ने यूरिया खाद का लगवाया रैक
गोहाना :- धान की फसल में खाद डालने के लिए में किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग ने यूरिया खाद का रैक लगवाया है। क्षेत्र के किसानों के लिए 29700 बैग का स्टॉक किया गया है। क्षेत्र में करीब 53000 हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि खाद के लिए किसानों को प्राइवेट खाद विक्रेताओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि किसानों को सरकारी खाद वितरण केंद्र से पर्याप्त खाद मिल जाएगा।


