AdministrationGohana

तीज महोत्सव में शुक्रवार को गोहाना सब-डिपो से सात बसें भेजी गईं, इससे लोकल रूटों पर बस सेवा हुई प्रभावित

गोहाना :- पानीपत में राज्य स्तर पर मनाए गए तीज महोत्सव में शुक्रवार को सब-डिपो से सात बसें भेजी गईं। इससे लोकल रूटों पर बस सेवा बाधित हो गई। इससे दैनिक यात्रियों को प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। पानीपत में सरकार द्वारा तीज का पर्व राज्य स्तर पर मनाया गया। इसके लिए प्रदेशभर से महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। जिन्हें लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दो बसें गोहाना ब्लॉक, दो बसें मुंडलाना और तीन बसें कथूरा ब्लॉक के गांवों से भेजी गई हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सभी बसें लोकल रूटों पर चलने वाली थी। सब-डिपो के बेड़े में पहले से ही बसों की संख्या कम है। ऐसे में सात बसें सरकारी कार्यक्रम में जाने से लोकल रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया। ग्रामीण रूटों के यात्रियों को शहर तक आने-जाने के लिए प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। बस अड्डा गोहाना के डीआई दिलबाग मान का कहना है कि पानीपत में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव के लिए सात बसें भेजी गई हैं। बसें जिला मुख्यालय के आदेशानुसार भेजी गई हैं। लोकल रूटों पर अन्य बसों की वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button