AdministrationGohana
कलर्कों के काम पर आने से लोगों को मिली राहत
गोहाना :- गोहाना की तहसील अदालत में 1300 केसों की सुनाई रुकी हुई है। लिपिकों के काम पर लौटने के बाद लोगों को राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार केसों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी। साथ ही सरल केंद्र पर काम तेज किया जाएगा। अब लोगों के रुके हुए कामों का निपटारा जल्द करवाया जाएगा।पे ग्रेड बढ़ाने की मांग के लिए लिपिक धरने पर बैठे हुए थे। जिसकी वजह से गोहाना तहसीलदार की अदालत में 1300 केसों की सुनवाई रुकी हुई थी। तहसीलदार की अदालत में रोजाना 50 से 60 केसों की सुनाई रोजाना होती थी। लिपिकों की हड़ताल की वजह से केसों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। वहीं सरल केंद्र में भी रिहायसी प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र व अन्य काम नहीं हो रहे थे। अब लिपिकों के काम पर लौटने के बाद सभी काम तेजी से किए जाएंगे।
तहसील में 1300 केसों की सुनवाई रुकी हुई थी। अब लिपिक काम पर लौट आए हैं। रोजाना केसों की सुनवाई की जाएगी और आम लोगों के काम जल्द पूरे किए जाएंगे। विकास कुमार, तहसीलदार, गोहाना


