AdministrationGohana

रोडवेजकर्मियों ने पे-ग्रेड बढ़वाने की मांग को लेकर काली पट्‌टी बांधकर दिया दो घंटे का धरना

गोहाना :- बस अड्डा पर गुरुवार को रोडवेजकर्मियों ने पे-ग्रेड बढ़वाने की मांग को लेकर काली पट्‌टी बांधकर दो घंटे धरना दिया। इस दौरान बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। मांग पूरी न होने पर जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। बसें न चलने से यात्री परेशान रहे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अशोक खोखर ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का पे-ग्रेड अन्य विभागों में कार्यरत समकक्ष कर्मचारियों के पे-ग्रेड से काफी कम है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसे बढ़ाने के लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बसों का संचालन बंद कर धरना दिया। कर्मचारियों से सरकार से परिचालकों को 35400 और चालकों को 53100 पे-ग्रेड देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, बेड़े में नई बसें शामिल करने, वर्कशॉप में कर्मचारियों की भर्ती करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button