AdministrationGohana
पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी 17 अगस्त को दो घंटे का करेंगे सांकेतिक प्रदर्शन
गोहाना :- बस अड्डा परिसर में सोमवार को ऑल हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ की हुई मीटिंग में राज्य प्रधान अशोक खोखर ने कहा कि विभाग में कार्यरत चालक और परिचालकों का वेतन काफी कम है। पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को सभी डीपो और सब-डिपो पर दो घंटे सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी बाजू पर काली पट्टी और काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में प्रदेश स्तरीय मीटिंग की जाएगी। उन्होंने सरकार से हड़ताल कर रहे क्लर्कों की मांगों को भी पूरा करने की मांग की। क्लर्क भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 40 दिनों से हड़ताल पर हैं। सरकार की उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए।


