AdministrationGohana

नगर परिषद गोहाना ने क्लर्कों की हड़ताल से निपटने के लिए सात कर्मचारियों की भेजी डिमांड

गोहाना :- नगर निकाय विभाग ने क्लर्कों की हड़ताल से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए मुख्यालय ने नप प्रशासन से स्टाफ की डिमांड मांगी है, ताकि कार्यालय में आमजन के कार्य सुचारू रूप से हो सकें। इसके लिए नप प्रशासन ने सात कर्मचारियों की डिमांड भेजी है। अधिकारियों के अनुसार कार्यालय में कार्य करने के लिए हार्टोन के युवाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। क्लर्कों के हड़ताल से नप कार्यालय में करीब 750 फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

^क्लर्क हड़ताल पर हैं, जिसके चलते काफी कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर मुख्यालय से डिमांड मांगी गई थी, जिस पर सात कर्मचारियों की मांग की है। इसके लिए हार्टोन के युवाओं की कार्यालय में ड्यूटी लगाई जाएगी। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही युवाओं से संबंधित कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, गोहाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button