AdministrationGohana

बारिश से 12 हजार एकड़ में फसल हुई खराब ; मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

गोहाना :- उपमंडल में इस साल बारिश में करीब 12 हजार एकड़ की फसल खराब हुई है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धान, कपास, गन्ना, दलहन, सब्जियों और हरा चारा की फसलों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे अधिक नुकसान कपास, दलहन और सब्जियों की फसलों को हुआ है। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर ऊपर भेज दी है। पिछले माह हुई बारिश में उपमंडल के करीब 15 हजार एकड़ में जलभराव हुआ था। कई खेतों में चार से पांच फीट तक पानी भरा रहा। सिंचाई विभाग इनकी निकासी की व्यवस्था कर रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इनमें से अधिक नुकसान कपास, दलहन और सब्जी की फसलों को हुआ है। 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कृषि अधिकारियों के अनुसार उपमंडल में करीब 1500 एकड़ में कपास की बिजाई की गई थी। अब केवल 170 से 200 एकड़ में ही कपास की फसल बची है। पानी से धान, गन्ना व चारा की फसलों को भी सीधे तौर पर नुकसान हुआ है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button