तिहाड़ मलिक में सब स्टेशन बनाने का रास्ता साफ
गोहाना :- ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए तिहाड़ मलिक गांव में सब स्टेशन बनाने का रास्ता साफ हो गया। गांव में 33 केवीए क्षमता का सब स्टेशन करीब तीन करोड़ खर्च होगा। निगम अधिकारियों ने मुख्यालय को जमीन की खरीद के लिए पत्र लिखा है तिहाड़ मलिक गांव में सरगथल स्थित 33 केवी सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई दी जाती है। इससे ओवर लोडिंग के कारण कट का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों ने गांव में अलग से सब स्टेशन तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है।
तिहाड़ मलिक गांव में 33 केवीए क्षमता के सब-स्टेशन का निर्माण किया जाना है। सब स्टेशन के लिए गांव में जमीन भी मिल गई है। जमीन की खरीद के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। जमीन की खरीद होने के बाद सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। धर्मवीर, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना


