AdministrationGohana

ढूराना फाटक के नजदीक रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर आज होगा मरम्मत कार्य

गोहाना :- बुधवार को रेलवे ने ढूराना फाटक के नजदीक रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य करेगा। ट्रैक के पत्थरों से मिट्‌टी को अलग किया जाएगा। रेलवे अधिकारी रामेश्वर सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक से ट्रेन गुजरने से कंपन पैदा होता है। इसको नियंत्रित करने के लिए ट्रैक के नीचे और आसपास पत्थर डाले जाते हैं। धीरे-धीरे पत्थरों में मिट्‌टी भरनी शुरू हो जाती है। इससे ट्रैक सख्त हो जाता है। ट्रैक सख्त होने से उसमें कंपन झेलने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में ट्रेन के गुजरने से पटरियां टूटने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं बरसात के होने पर पानी नीचे नहीं जाता है। बरसात का पानी मिट्‌टी के कारण ट्रैक पर ही भरा रहता है। इससे पटरी पर जंग लगना शुरू हो जाता है। पटरी की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बुधवार को रोहतक-पानीपत ट्रैक की मरम्मत और ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button