AdministrationGohana

गोहाना की 8 अवैध कॉलोनियों से जल्द अवैध का ठप्पा हटेगा ; कॉलोनियों की फाइल जल्द सरकार को भेजेंगे

गोहाना :- शहर में बिना परमिशन बसाई गई कॉलोनियों से जल्द अवैध का ठप्पा हट जाएगा। प्रथम चरण में आठ कॉलोनियों को नियमित किया जाना है। इसको अधिकारियों ने सर्वे और दूसरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सप्ताह के अंत तक अधिकारी कॉलोनियों की फाइल सरकार के पास भेजेंगे। शहर में 31 नियमित कॉलोनियां हैं। इसके अतिरिक्त 17 कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित हुई हैं। सरकार की योजना के अनुसार इनको कुछ नियमों शर्तों के आधार पर नियमित किया जाना है। इसके लिए नप अधिकारियों ने सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नप अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में आठ कॉलोनियां नियमित होनी हैं। इन कॉलोनियों का सर्वे कर ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। नप अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कॉलोनियों की फाइल सरकार के पास भेज दी जाएगी। नियमित होने के बाद पक्की गलियों, पानी निकासी के लिए सीवर लाइनों और घर-घर में पेयजल की सुविधा मिलेगी। कॉलोनियां नियमित होने के बाद शहर का विस्तार भी तेजी से होगा। सरकार के पास जल्द भेजी जाएगी फाइल ^आठ कॉलोनियों की फाइल जल्द सरकार के पास भेज दी जाएगी। कॉलोनियों को सरकार स्तर पर ही नियमित किया जाएगा। कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, गोहाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button