चेयरपर्सन ने नप अधिकारियों को पार्कों में उगी घास की कटाई करवाने और पानी निकासी की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
गोहाना :- नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। बरसात के कारण पार्कों में लंबी घास उगी मिली। वहीं कुछ पार्कों में बरसात का पानी भी भरा हुआ था। चेयरपर्सन ने नप अधिकारियों को पार्कों में उगी घास की कटाई करवाने और पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण पार्कों में कई दिनों तक पानी भरा रहा। इससे पार्कों में समय पर घास की कटाई नहीं हो सकी। पार्कों में घास बड़ी हो चुकी है। इससे पार्कों में टहलने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कर्मचारियों को जल्दी ही पार्कों की सफाई करने को कहा। इस अवसर पर जेई अंकित धनखड़, अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी आदि उपस्थित थे।
खबर अब तक का सुझाव है पार्कों में फोगिंग करवाई जाये


