गोहाना :- वैसे पार्क लोगों के सेहत सुधारने के लिए बने हैं लेकिन शहर के अधिकांश पार्क गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियों के कारण बन सकते हैं। निकासी की व्यवस्था न होने से यहां कई कई दिनो तक पानी भरा रहता है जिसमें डेंगू मलेरिया आदि फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। डेंगू के सीजन और केस आने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद ने यहां से जल निकासी के लिए पत्र लिखा है।
नगर परिषद ने छोटे-बड़े 15 पार्क हैं। इसमें से अधिकांश पार्क लो लाइन एरिया में हैं। जहां हल्की बारिश में जल भराव हो जाता है लेकिन यहां इसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लो लाइन एरिया होने से पानी को धरती भी नहीं सोखती है। अधिकांश आबादी एरिया में हैं, इसलिए इनमें पनपने वाले मच्छर से बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा है।
इन पार्कों में है जलभराव: बरोदा रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक पार्क, जवाहर लाल नेहरू पार्क, शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क में जलभराव है। ये पार्क शहर के मुख्य पार्क हैं। इन पार्कों में ही लोगों का आना-जाना अधिक होता है।
निकासी करवाने के लिए नप को लिखा है पत्र ^पार्कों में लंबे समय से पानी भरे होने से मच्छर पनपने का खतरा है। क्योंकि ठहरे पानी में आसानी से लार्वा पनपता है। डेंगू और मच्छर का सीजन होने के चलते नगर परिषद से पानी निकासी को लिखा गया है। ब्रह्मजीत दहिया , एचआई, सिविल अस्पताल, गोहाना



