बरोदा विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सभी BLO को SIR विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


गोहाना, 05 जून। आज दिनांक 05.06.2026 को निर्वाचन आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार 33 बरोदा विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सभी BLO को SIR संबंधित महत्वपूर्ण पहल के तहत एक दिवसीय महत्वपूर्ण विस्तृत प्रशिक्षण संबंधित ट्रेनिंग सेशन का सफल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ERO-33 – बरौदा CUM SDM गोहाना अंकित कुमार (HCS) द्वारा की गई। ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य सभी BLO को SIR संबंधित कार्यकुशलता और तकनीक संबंधित जानकारी देना था। BARODA-33 के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। और सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि SIR प्रक्रिया के दौरान नियुक्त सभी बी एल ओ इस बारे लोगों को ज्यादा से जागरूक करें और बी एल ओ द्वारा मतदाता से मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी मतदाताओं को दें व निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बी एल ओ तक सम्बंधित फार्म व दस्तावेज पहुंचाने में निर्वाचन आयोग की मदद करें और SIR प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायें |प्रशिक्षण के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया जिसमें सभी BLOकी शंकाओं का मौके पर ही निवारण किया गया। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR का प्रशिक्षण मुख्य वक्ता श्री कुलदीप मलिक व श्री सुमित सहरावत जी द्वारा दिया गया | इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्यालय की ओर से श्री पवन कुमार निर्वाचन कानूनगो, प्रवीन मोर, सन्दीप कादयान आदि उपस्थित रहे |



