AdministrationBreaking NewsGohanaSonipatचुनाव विभागहरियाणा सरकार

मतदाता सहायता हेतु गोहाना में हेल्पडेस्क स्थापित, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगी जानकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत हेल्पडेस्क शुरू, आमजन को मिलेगी चुनाव संबंधी सहायता

 

एसडीएम अंकित कुमार के निर्देश पर हेल्पडेस्क के व्यापक प्रचार-प्रसार की मुहिम शुरू

गोहाना(सोनीपत), 3 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता के लिए 33-बरौदा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम (नागरिक) गोहाना कार्यालय द्वारा एक विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम गोहाना अंकित कुमार ने बताया कि लघु सचिवालय गोहाना के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 16 में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्पडेस्क का दूरभाष नंबर 01263-298001 है, जिस पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। हेल्पडेस्क के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हेल्पडेस्क की जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। इसके लिए बीडीपीओ गोहाना, मुंडलाना व कथूरा, नगर परिषद गोहाना, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यालयों के माध्यम से भी हेल्पडेस्क की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में हेल्पडेस्क संबंधी सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

एसडीएम अंकित कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी, सहायता अथवा समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क से संपर्क करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इसके साथ ही एसडीएम ने बताया कि हर शुक्रवार को दोपहर 12:00 एसआईआर से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें आगामी दिशा निर्देश दिए जाएंगे तथा उनकी अनुपस्थिति में संबंधित अधिकारियों द्वारा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button