सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 8 जून को कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए होगी विशेष ट्रेन रवाना, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिखाएगें ट्रेन का हरी झंड़ी
- 06 जून तक सरल पोर्टल पर करे पंजीकरण, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा

सोनीपत, 27 मई। हरियाणा प्रदेश के पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को हरियाणा सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत गुजरात के सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने जा रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 8 जून को कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी राकेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पात्र वृद्धजन लाभार्थी सरल पोर्टल www.saraharyana.gov.in पर 06 जून तक पंजीकरण कर सकते है। पात्र लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये से कम व हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। सभी लाभार्थियों को यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द से जल्द पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय (डीआईपीआरओ) कमरा नंबर 305 में सम्पर्क करें।


