AdministrationBreaking NewsGohanaSonipatनशा मुक्ति अभियानपुलिस प्रशासन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा आईटीआई गोहाना में नशे के विरुद्ध किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-1933 एवं 90508-91508 हेल्पलाइन नंबरों पर दें नशा तस्करी से संबंधित गुप्त सूचनाएं- डॉ अशोक कुमार वर्मा

जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” का दिया गया संदेश

गोहाना(सोनीपत), 27 मई। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोहाना में बुधवार को एक दिवसीय 57वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन में शुरुआत में शौक के रूप में प्रवेश करता है, लेकिन धीरे-धीरे उसका पूरा जीवन बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले एक मां अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता क्योंकि नशा केवल विनाश की ओर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं तो समाज एवं राष्ट्र दोनों कमजोर हो जाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल https://ncbmanas.gov.in

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

डॉ वर्मा ने युवाओं से “नशा छोड़ो, आगे बढ़ो” का संदेश अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। नशे से दूर रहकर ही युवा अपने परिवार, समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल अजय खोखर ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा एवं संस्कार प्रदान करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें तथा समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, महासचिव सतबीर पोडिया, आईटीआई के वर्ग अनुदेशक रामपाल, परमवीर, शुभ कुमार, गोविंद, राजीव सहित संस्थान के वर्ग अनुदेशक, प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button