पंजाबी महासभा अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी ने श्री जय श्री राम जी आश्रम के नव-निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ


गोहाना, 26 मई । आज दिनांक 26 मई को गोवर्धन कॉलोनी, वार्ड नं. 10, गोहाना में जन उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री जय श्री राम जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए पंजाबी महासभा अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी ने पहुंचकर संतजनों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आश्रम के नव-निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान आश्रम की आधारशिला रखे जाने एवं नव-निर्मित श्री जय श्री राम जी आश्रम की निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों के साथ धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई। इंदरजीत विरमानी जी ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकता, संस्कार, सेवा और सद्भाव की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा ऐसे पुनीत कार्यों में समाज का सहयोग अत्यंत प्रेरणादायक होता है।
इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष श्री सोनू कुमार, पार्षद संजय सैनी, श्री प्रेम सिंह, श्री देवी सिंह फौजी, श्री जयभगवान उर्फ टिल्लू, श्री अनिल नारद, श्री रवि कुमार, श्री कृष्ण, श्री उपकार खोखर, श्री रामू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

