AdministrationBreaking NewsSonipat

आपात स्थिति से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक: नगराधीश सिमरन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने लिया भाग

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने लिया भाग

सोनीपत, 25 मई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोनीपत में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 110 विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगराधीश एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सोनीपत, सिमरन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सिविल डिफेंस की जिम्मेदारियों, अनुशासन, टीमवर्क तथा समाज सेवा की भावना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में प्रशिक्षित नागरिक समाज और प्रशासन के लिए मजबूत सहायक सिद्ध होते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, आगजनी से बचाव, गांठें बांधने की तकनीक तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। स्टोर सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार ने बताया कि सिविल डिफेंस केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी सहायता प्रदान की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। सिविल डिफेंस से जुड़ने के इच्छुक नागरिक लघु सचिवालय, सोनीपत के कमरा नंबर 304 में संपर्क कर सकते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button