Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी

भाजपा कथूरा मंडल के 6 गांव के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक हुई सम्पन्न 

 

गोहाना, 25 मई । सोमवार को भाजपा ने कथूरा मंडल के 6 गांव के शक्ति केंद्र प्रमुखों की मासिक बैठक की। गांव बनवासा में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को जिला गोहाना भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ.राममेहर राठी ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कथूरा मंडल के अध्यक्ष अशोक सैन ने की। डॉ.राममेहर राठी ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ भाग लें और राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करें। अशोक सैन ने कहा कि भाजपा की अंत्योदय की नीति के तहत लाभकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस मौके पर मंडल महामंत्री हुकमचंद, सरपंच टेकराम, मंगली राम,भगता, पंकज शर्मा, अजमेर नरवाल, रामकिशन छपरा, दिलबाग, जयनारायण सैनी आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button