AgricultureBreaking NewsEducationएसजीटीयूगुरुग्राम

किसानों को संतुलित उर्वरक एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के दिए टिप्स

गांव मांकरोला में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

गुरुग्राम, (अनिल जिंदल) 25 मई। एसजीटी विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान संकाय द्वारा “सामाजिक विकास, एसजीटी का प्रयास” अभियान के अंतर्गत गांव मांकरोला में “संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. पूजा पंत, डीन ऑफिशिएटिंग, कृषि विज्ञान संकाय, एसजीटी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 41 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस अवसर पर डॉ. आजाद सिंह पंवार, प्रोफेसर, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विभाग, डॉ. शक्ति ओम पाठक, सहायक प्रोफेसर, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह खोला, प्रोफेसर, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विभाग ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, जैविक खादों के प्रयोग एवं रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान प्राप्त किए।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मनजीत, सहायक प्रोफेसर, सोशल साइंसेज विभाग एवं डॉ. राजेश मोर, सहायक प्रोफेसर, उद्यान विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button