गन्नौर ब्लॉक (ग्रामीण) में वास्तविक हाउस लिस्टिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण: तहसीलदार ललिता
गन्नौर (सोनीपत), 24 मई। गन्नौर तहसीलदार ललिता ने बताया कि जनगणना—2027 के लिए 01 मई से शुरू हुई वास्तविक हाउस लिस्टिंग कार्य, गन्नौर ब्लॉक (ग्रामीण) में शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। वास्तविक हाउस लिस्टिंग के लिए 31 मई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी जिसे 24 मई 2026 को ही पूर्ण कर लिया गया। इसके लिए गन्नौर ब्लॉक (ग्रामीण) में कुल 328 एचएलबी द्वारा पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से इस लक्ष्य को पाया है। इस कार्य में किसी भी द्वारा लापरवाही या अनियमितता नहीं पाई गई, सबने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो बधाई के पात्र हैं।
तहसीलदार ललिता ने बताया कि स्वयं उनके एवं सुपरवाईजरों द्वारा वास्तविक हाउस लिस्टिंग करने वाले सदस्यों के कार्य का औचक निरीक्षण कर जांच की गई, ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। इस विशेष उपलब्धि में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि आमजन भविष्य में भी जनगणना—2027 के लिए एकत्रित किया जाने वाला डाटा को सटीक रूप में उपलब्ध करवाने के साथ, प्रगणकों एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा। इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करेगा।


