Breaking NewsGohanaनगर परिषद

पंजाबी पंचनद द्वार के निर्माण को निर्धारित स्थान पर ही बनवाने की मांग का ज्ञापन चेयर पर्सन रजनी विरमानी को दिया

गोहाना, 23 मई । आज गोहाना के मुख्य बाजार, आदर्श नगर एवं मुगलपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने नगर परिषद के कार्यालय मे पहुँच कर नगर परिषद चेयरपर्सन राजनी विरमानी जी को ज्ञापन सौंपकर पंजाबी पंचनद द्वार के निर्माण को निर्धारित स्थान पर ही बनवाने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ज्ञापन सौंपने आई महिलाओं ने कहा कि यह द्वार समाज की संस्कृति, सम्मान और पहचान का प्रतीक है तथा इसके निर्माण को लेकर उन्हें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। महिलाओं ने स्पष्ट रूप से अपनी सहमति एवं समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबी पंचनद द्वार का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थान पर ही किया जाना चाहिए।

इस दौरान महिलाओं ने विकास कार्यों और समाज की भावनाओं का सम्मान किए जाने की बात कहते हुए नगर परिषद प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button