AdministrationBreaking NewsGohana

ईशापुर खेड़ी में श्री रविदास चौपाल उद्घाटन अवसर पर आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

गोहाना / सोनीपत), 20 मई (अनिल जिंदल)। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राम अवतार के दिशा-निर्देशन अनुसार एवं नोडल अधिकारी सुरेश दुग्गल के नेतृत्व में गांव ईशापुर खेड़ी में श्री रविदास चौपाल के उद्घाटन अवसर पर आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

आयुष विभाग की टीम द्वारा शिविर में कुल 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया गया।

चिकित्सकों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, ताजे फल एवं हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए तथा धूप में बाहर निकलते समय आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। शिविर में आए मरीजों को पेट संबंधी रोग, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम एवं अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार संबंधी परामर्श भी दिए गए।

इस शिविर में डॉ. सचिन, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. अमित, डॉ. सृष्टि एवं डॉ. नीरज ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच की और उचित उपचार संबंधी सलाह दी। वहीं आयुष फार्मासिस्ट रणवीर, कर्मबीर एवं राहुल ने दवाइयों के वितरण की जिम्मेदारी संभाली। आयुष योग सहायक रामनिवास, अमरजीत एवं प्रोमिला ने योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी देकर लोगों को निरोग जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button