Breaking NewsEducationगुरुग्राम

तंबाकू सेवन के खिलाफ अभियान के लिए ‘हेल्थ एंबेसडर’ बनाए जाएंगे स्कूली बच्चे 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसजीटीयू का राजकीय स्कूल, बुढेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम

गुरुग्राम, (अनिल जिंदल) 16 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एसजीटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुढेड़ा में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। साथ ही तंबाकू सेवन के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाने के लिए बच्चों को ‘स्वास्थ्य दूत’ बनाने का भी मिशन छेड़ा जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत एसजीटीयू के बीएएमएस विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके पश्चात फैकल्टी सदस्यों एवं शोधार्थियों द्वारा जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। डॉ. आशीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष, अगद तंत्र विभाग तथा डॉ. चित्रा, रसायन शास्त्र विभाग ने तंबाकू सेवन, निष्क्रिय धूम्रपान, साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) और तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए विद्यार्थियों के बीच प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्लोगन आधारित गतिविधियों में भाग लिया तथा शोधार्थियों के साथ मिलकर तंबाकू विरोधी संदेशों को दोहराया। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई, अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं और उत्साहपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को तंबाकू मुक्त समाज व स्वास्थ्य का दूत (हेल्थ एंबेसडर) बनने तथा स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के संदेश के साथ किया गया। बच्चे अब गांव-शहर के लोगों को तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए जागरूक करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button