प्राथमिकता से हो रहा है समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण – एसडीएम अंकित कुमार


गोहाना (सोनीपत) 20 अप्रैल। उपमंडलीय परिसर गोहाना में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है, एवं अन्य लंबित शिकायतों का समयबद्ध समाधान भी प्रशासन द्वारा किया जाता है।
एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार को कुलदीप निवासी गांव सरगथल का परिवार पहचान पत्र में उनकी बेटी का नाम जोड़ने के अनुरोध को संबंधित विभाग द्वारा मौके पर ही दुरूस्त कर दिया गया। अधिकतर शिकायतों में परिवार पहचान पत्र संबंधी त्रुटियों, गली पर अवैध कब्जा संबंधी, राशन कार्ड से संबंधित रही। शिकायतो पर सुनवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द और सकारात्मक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का प्रमुख उद्देश्य सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ प्राप्त शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसीपी देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, बीडीपीओ गोहाना डॉ0 परमजीत रंगा, मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, बीईओ राजेंद्र सांगवान व लवल किशोर, एसडीओ यूएचबीवीएन कपिल यादव, सचिव मार्किट कमेटी सुरेश कुमार, सचिव नगर परिषद सुंदर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



