माई भारत बजट क्विज में विद्यार्थियों ने लिया भाग

हिसार, 19 अप्रैल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में मेरा युवा भारत द्वारा दो दिवसीय बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। यह क्वेस्ट तीन चरणों में आयोजित की गई जिसमें तीसरे चरण में सोनीपत जिले के 19 विद्यार्थियों ने चयन हुआ। यह क्वेस्ट एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडोटोरियम हिसार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में पहले दिन मुख्य आकर्षण महिला युवा सांसद सत्र रहा। साक्षी व रूपल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक सांसद के रूप में भाषण दिया और निर्णय लेने में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में दूसरे दिन बजट केंद्रीय बजट पर अपने विचार साझा किए और छात्रों को नीति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सोनीपत जिले से साक्षी, तमन्ना दहिया, छवि, मुस्कान, तमन्ना नैन, रूपल देवी, अंजलि, रितिका, नेहा आदि ने भाग लिया।



