ओम पब्लिक स्कूल की विनती और यशवनी रही जिले में तृतीय



गोहाना, 17 अप्रैल। सी. बी. एस. ई. द्वारा जारी किए गए दसवीं कक्षा के परिक्षा परिणाम में जींद रोड़ स्थित ओम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा विनती व यशवनी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सोनीपत जिले में तीसरा स्थान तथा गोहाना उपमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशिका निर्मल लाठर व प्राचार्य डा० मनजीत खासा ने विद्यार्थियो, शिक्षको व अभिभावकों का शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य डा० मनजीत खासा न बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिश्त रहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के मेद्यावी जितेश ने 98 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा केशव ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कुल 217 विद्यार्थियों में से 18 विद्याथियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 70 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 136 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 10 विद्यार्थियों ने आई टी में, 6 विद्यार्थियों ने मैथ्स में, 3 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान व 1 विद्यार्थी ने अंगजी मे शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके शानदार सफलता हासिल की। 170 विद्यार्थियों ने मैरिट तथा 211 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परिक्षा पास की।



