Breaking NewsCrimeGohana

मोबाइल फोन व पैसे छीनने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफ्तार,

न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल

 

गोहाना, 5 अप्रैल। जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस ने मोबाइल फोन व पैसे छीनने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक पुत्र जगबीर निवासी गाँव गढ़ी सराय नामदार खां जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनाँक 08 नवम्बर 2025 को वकील पुत्र सीनू निवासी गाँव खानपुर कलाँ जिला सोनीपत ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 5-11-25 को समय तकरीबन 10 बजे मैं गोहाना अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए आया था। मैं गोहाना से अपने गांव की तरफ जा रहा था तो रास्ते मे ग्लोबल स्कूल के सामने मैं पेशाब करने के लिए रुका था। तो अचानक से एक स्वीफ्ट गाड़ी मे लगभग चार-पांच लड़के आये और मेरे दो मोबाइल फोन व 2000 रू0 छीनकर भाग गये। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त एक अपचारी बालक को पहले अभिरक्षा मे लिया था व तीन आरोपियों अमित उर्फ़ गोल्डी पुत्र अनिल निवासी गोहाना जिला सोनीपत, मुकेश उर्फ़ रवि पुत्र दिनेश व हरीश उर्फ़ हर्ष दोनों निवासी गढ़ी नामदार खां जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राकेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त एक और आरोपी दीपक पुत्र जगबीर निवासी गाँव गढ़ी सराय नामदार खां जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button