मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ अफीम सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेश कर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गोहाना, 5 अप्रैल। जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामपाल पुत्र रामचरण निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम मे नियुक्त उप निरीक्षक अमित अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु महम रोड़ सेक्टर- 7 मोड़ पर मौजूद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि रामपाल पुत्र रामचरण निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश जो अफीम बेचने का काम करता है। जिसके पास काफी मात्रा में अवैध अफीम है। जो आज गोहाना में किसी को अफीम देने के लिए आएगा और परशुराम धर्मशाला गोहाना में आकर रुकेगा। अगर तुरन्त रेड की जाये तो अफीम सहित काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुँची। जो कुछ समय की नाका बन्दी के बाद सेक्टर- 7 मोड़ गोहाना से रोहतक रोड़ की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो दाहिने कंधे पर बैग टांगे हुए है। जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके नामपता पूछा तो शख्स ने अपना नाम रामपाल पुत्र रामचरण निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश बतलाया। जो संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शख्स रामपाल उपरोक्त की नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी मे तलाशी ली गई। तो रामपाल उपरोक्त की तलाशी के दौरान बैग से पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पेस्टनुमा गाढ़ा पदार्थ बरामद हुआ, पारदर्शी पन्नी के कोने को काटकर पेस्टनुमा गाढे पदार्थ को चेक किया तो अफीम बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछने पर रामपाल उपरोक्त ने भी बतलाया कि यह अफीम है। बरामदा शुदा अफीम का गाड़ी में उपलब्ध कम्पयूटर कांटा से वजन करने पर अफीम का पारदर्शी पन्नी सहित कुल वजन 770 ग्राम हुआ। उपरोक्त रामपाल से बरामदा अफीम बारे लाइसेंस मांगने पर कोई लाइसेंस आदि पेश नहीं कर सका। इस घटना का मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
क्राईम युनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजय ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी रामपाल पुत्र रामचरण निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।



