घर से मोबाइल फोन व रूपये चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

गोहाना, 5 अप्रैल। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने घर से मोबाइल फोन व रूपये चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ़ मास्टर पुत्र सत्यवान निवासी गाँव गढ़ी उजाले खां जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मैंने दिनांक 01/04/26 को शाम के समय सोने से पहले अपने मोबाइल फोन को चारपाई के पास जमीन पर रखा था। रात के समय तकरीबन 2:00 AM पर मैंने उठकर देखा तो मेरा मोबाइल फोन वहाँ नहीं मिला। मैंने अपने बैग में मकान की मरमम्त के लिए 15000 (पद्रह हजार) रुपये रखे थे। मुझे मेरा बैग भी नहीं मिला। बाहर आकर देखा तो बाहर वाले गेट का कुण्डा भी खुला हुआ था। मुझे शक है कि मेरा मोबाइल फोन व पैसे किसी अनजान व्यक्ति ने चोरी किये है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी अजय उर्फ़ मास्टर पुत्र सत्यवान निवासी गाँव गढ़ी उजाले खां जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा मोबइल फोन व 3,500 रूपये बरामद कर लिये गये है। गिरफ्तार आरोपी को रिमाण्ड अवधि के बाद न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।



