Breaking NewsCrimeGohana

घर से चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर एक को लिया रिमाण्ड पर दुसरे को भेजा जेल

 

गोहाना, 5 अप्रैल। जिले के थाना बरोदा की पुलिस ने घर से आभूषण व रूपये चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ़ धोला पुत्र सतीश निवासी गाँव मदीना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि दिनांक 22-03-2026 को मैं अपने माईके गई थी। दिनांक 01-04-2026 को वापिस घर आई तो देखा की घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। मैंने अन्दर जाकर अपने स्टोर में रखी अलमारी देखी तो उसका भी सारा सामान बिखरा मिला व उसके लोक टूटे मिले। मैंने अपना सामान चेक किया तो उसमें रखी एक अंगुठी सोने की 1½ तोले की, एक चेन सोने की दो तोले की, एक जोड़ी बाली सोने की, एक चाँदी का हथफुल व अन्य चाँदी की पजेब व 20,000 रूपये चोरी हुये मिले। मैंने अपने घर में लगे कैमरे चेक किये तो यह चोरी रात दिनांक 31-03-2026 व 1-04-2026 के बीच में हुई मिली। किसी नामपता नामालूम व्यक्ति द्वारा यह चोरी की गई है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा मे अभियोग अंकित किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना बरोदा की अनुसन्धान टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विनोद ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी रोहित उर्फ़ धोला पुत्र सतीश निवासी गाँव मदीना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button