Breaking NewsCrimeSonipat

बिजनेस करके पैसे कमाने का लालच देकर ₹3,73,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ —पाँच आरोपी कोटा,मोखापोड़ा,झालावाड़ (राजस्थान) से गिरफ्तार

2,03,060/- राशि बैंक में फ्रीज, एक मोबाईल फोन, दो डेबिट कार्ड, एक पासबुक व ₹6500/- नगद बरामद — आरोपियों को न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

 

सोनीपत, 24 मार्च : पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह आईपीएस, ADGP के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर सोनीपत कुशल पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना साइबर सोनीपत की पुलिस टीम ने बिजनेस करके पैसे कमाने का लालच देकर लगभग ₹3,73,000/- की ठगी करने वाले अंतर-राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के पाँच सदस्यों को कोटा, मोखापोड़ा, झालावाड़ व राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

1. प्रिंस पुत्र भूपेंद्र निवासी- कोटा, राजस्थान

2. मयंक पुत्र गुलाब निवासी- कोटा, राजस्थान

3. सुझल पुत्र केशर निवासी- कोटा, राजस्थान

4. विजय कुमार सुमन पुत्र राम प्रसाद निवासी- जिला झालावाड़, राजस्थान

5. चंचल पुत्र जगदीश निवासी- जिला झालावाड़, राजस्थान

शिकायत का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को शिकायतकर्ता जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को मैं अपने फोन पर टेलिग्राम चला रही थी तो मुझे कुछ मैसेज आये जहाँ बिजनेस करने का ऑफर दिया था और बिजनेस का लिंक भी दिया हुआ था, लिंक पर क्लिक करने के बाद मेरी चैट पर एक महिला से प्राईवेट बिजनेस के बारे में बात हुई जिसने मुझे बताया कि इस बिजनेस में तुझे होटल और रेस्टोरेन्ट को ऑनलाईन लाईक करना होगा और तुम्हें हर लाईक पर पोईन्ट मिलेंगे और पॉईन्ट बढ़ने के साथ-साथ इनकम भी बढती रहेगी। फिर मुझे बताया गया कि एक अन्य महिला के नाम से टेलीग्राम पे अकाउन्ट है, जिस पर मेरी बात हुई जिसमें मुझे किसी महिला के अकॉउट में पैसे डालने के लिए बोला गया और बिजनेस पॉइंट बढ़ाने के लिये रकम जरूरी है कहा गया। जो कि 17 दिसम्बर 2025 की उपरोक्त अकाउंट में मुझसे 1,00,000/-रु० डलवा लिये। इसी तरह चीफ फाईनैशल डिपार्टमेन्ट के नाम से आई.डी पर चैट से बात हुई तो यहाँ भी प्राईवेट बिजनेस के नाम पर मुझसे 2 लाख रू० प्रिंस नाम के व्यक्ति के अकॉउट मे पैसे ट्रॉस्फर करवा लिये गये। जो कि उपरोक्त दोनों जगह मुझे घर बैठे बिजनेस करने का लालच देकर अलग-अलग स्कीम बताकर मुझसे पैसों की ठगी की दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को मैंने जब उनसे बिजनेस के लिये चैट करनी शुरू की तो इन्होंने मुझे अपने जाल में फंसाने के लिए मेरे अकाउन्ट में 1040, 1350, 3900, 25000 रु० अलग-अलग समय पर भेजे गये। जिसके कारण मुझे उन पर विश्वास हो गया।दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को मुझसे 10,000, 3,000 रुपये मेरे अकाउन्ट से ट्रांसफर करवा लिये। उसके बाद उसी दिन उन्होंने मुझसे 30 हजार रु० ओनलाईन मंगवा लिए जो कि वह पैसे मैंने उन्हें ट्रॉस्फर कर दिए। इसके बाद उन्होंने मुझे कोई पैसा नहीं दिया और दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को उन्होंने मुहासे साढ़े तीन लाख रु० और मांगें और जब मैंने कहा कि मुझे आप पैसे क्यो नहीं भेज रहे हो तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा बिजनेस अकाउन्ट किसी वजह से फ्रीज हो गया है और जैसे ही तुम हमें साढ़े तीन लाख रु० भेज दोगी तो वह अकाउन्ट दोबारा चालू हो जायेगा और बिजनेस पॉइन्ट भी बढ़ जायेगे। इसके बाद मुझे उनकी मंशा पर शक हुआ और मैंने कहाँ कि मुझे यह बिजनेस नहीं करना है और मेरे पैसे वापस कर दो तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस तरह मेरे साथ विजनेस का लालच दिखाकर उन्होंने मेरे साथ कुल 3,73,000/- रुपये की ठगी की है। इस संबंध में थाना साइबर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

*पुलिस कार्रवाई*

 

थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षक विनित ,सिपाही नवीन, मुख्य सिपाही प्रदीप व एस पी ओ दिनेश शामिल हैं) ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए—

* पाँच आरोपियों को कोटा,मोखापोड़ा,झालावाड़ व राजस्थान से गिरफ्तार किया

* ठगी की गई राशि में से ₹2,03,060/- राशि बैंक खातों में फ्रीज करवाए

* ₹6,500/- बैंक के माध्यम से व नगद बरामद किया

* एक मोबाईल फोन बरामद, दो डेबिट कार्ड व एक पासबुक

गिरफ्तार आरोपियों को *रिमाण्ड अवधि* के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में *जेल* भेज दिया गया।

 

*साइबर सुरक्षा संबंधी अपील*

 

*सोनीपत पुलिस* आमजन से अपील करती है कि —

* किसी भी अंजान लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें

* निवेश / ट्रेडिंग से संबंधित प्रस्तावों की स्वयं सत्यता जांचें

* केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें

* उच्च मुनाफे के झांसे में न आएं

यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हों, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं —

साइबर हेल्पलाइन: 1930

राष्ट्रीय साइबर पोर्टल: cybercrime.gov.in

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button