फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना मे संलिप्त पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,
न्यायालय मे पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

गोहाना, 05 मार्च । जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस ने फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना मे संलिप्त पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निशु उर्फ़ मोनू पुत्र संदीप निवासी गाँव नैना ततारपुर जिला सोनीपत, सुनील उर्फ़ लीला पुत्र जितेंदर निवासी गाँव पिनाना जिला सोनीपत, आकाश उर्फ़ काशु पुत्र अशोक निवासी गाँव सलारपुर माजरा जिला सोनीपत, हिमांशु उर्फ़ साका पुत्र राजकुमार व नितीश उर्फ़ छोटा पुत्र प्रेम दोनों निवासी गाँव तिहाड़ मलिक जिला सोनीपत के रहने वाले है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 26 फरवरी 2026 को जोनी पुत्र राजु निवासी गाँव बिघल जिला सोनीपत ने थाना सदर गोहाना मे शिकायत दी की आज मैं तकरीबन 9 बजे अपने घर की छत पर था उसी समय एक ROYAL ENFIELD व एक SPLENDER बाईक रजबाहे कि तरफ से आई, जिस पर चार-चार लड़के सवार थे और आकर हमारे घर पर फायर किये व गली में खड़ी मेरी माँ के ऊपर भी फायर किया जो जान बचाकर भागी व जिनमें से मैं 6 व्यक्तियों को जानता हुँ जिसमें सुनील उर्फ़ लीला पुत्र जितेन्द्र व उसका भाई सन्नी व कपिल निवासी गाँव दौदवा ,विकास उर्फ़ काशु निवासी गाँव माजरा ,मोनु निवासी गाँव नैना ततारपुर ,चिन्टु उर्फ़ रोकी निवासी गाँव तिहाड मलिक व 2 अन्य थे। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया।
थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त उप निरिक्षक रतन सिँह ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी सुनील पुत्र जयनारायण निवासी गांव बनवासा जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। और अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना मे संलिप्त पाँच आरोपियों निशु उर्फ़ मोनू पुत्र संदीप निवासी गांव नैना ततारपुर जिला सोनीपत, सुनील उर्फ़ लीला पुत्र जितेंदर निवासी गाँव पिनाना जिला सोनीपत, आकाश उर्फ़ काशु पुत्र अशोक निवासी गाँव सलारपुर माजरा जिला सोनीपत, हिमांशु उर्फ़ साका पुत्र राजकुमार व नितीश उर्फ़ छोटा पुत्र प्रेम दोनों निवासी गाँव तिहाड़ मलिक जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पाँचों आरोपियों को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पाँच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
आरोपी निशु उर्फ़ मोनू पर दर्ज अन्य मुकदमें:-
1. FIR NO.- 109/25 U/S 115(2),333,351(3),3(5) BNS PS MOHANA
2. FIR NO.- 160/25 U/S 287,351(3),3(5) BNS 25 ARMS ACT
3. FIR NO.- 136/25 U/S 115,191(3),190,323(4),333.351(3 BNS PS OLD INDUSTRIAL PANIPAT
आकाश उर्फ़ काशु पर दर्ज अन्य मुकदमें :-
1. FIR NO.-109/25 U/S 115(2),333,351(3),3(5) BNS PS MOHANA
आरोपी हिमांशु उर्फ़ साका पर दर्ज अन्य मुकदमें:-
1. FIR NO 925/23 U/S 188 IPC 25 ARMS ACT PS BADWASNOI MADYA PARDESH



