उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित होकर करें शिकायतों का समाधान : एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय
सोमवार को समाधान शिविर में प्राप्त हुई 3 शिकायतें


गोहाना, (अनिल जिंदल) 02 मार्च। सोमवार को सोनीपत रोड़ स्थित उपमंडलीय परिसर गोहाना में एसडीएम अंजिल श्रोत्रिय ने समाधान शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित होकर शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही करें। पहले प्राप्त लंबित शिकायतें भी आपसी समन्वय एवं तय सीमा में समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की कौताही न बरतें। कौताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
समाधान शिविर में गांव आहुलाना से श्रीमती निर्मला देवी ने खरीदे गए मकान पर बिजली और पानी का बिल बकाया होने की शिकायत, उषा अग्रवाल निवासी ब्राह्मण गली, गोहाना ने विवादित भूमि पर लगे बोरवैल लगाने की शिकायत दी तथा जितेन्द्र एवं मंदीप निवासी आर्य नगर, वार्ड नं0 14 गोहाना ने मकान की भूमि की दोबारा पैमाईश कराने का अनुरोध किया। जिस पर एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को मौका निरीक्षण कर अविलंब समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एएसआर आत्मप्रकाश, एसडीओ पंचायती राज जितेन्द्र सिंह, बीईओ गोहाना राजेन्द्र सिंह, बीईओ मुंडलाना राजकुमार, बीईओ कथूरा लवल किशोर, एएफएसओ राजेश हुड्डा, आरएमओ डॉ श्याम, आरएफओ कर्मवीर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, एसडीओ यूएचबीवीएन रोहित यादव, सचिव मार्किट कमेटी सुरेश कुमार, जेडक्रीम से देवराज, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



