Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपी
प्रदीप सांगवान ने बरोदा और गोहाना विधानसभा में होने वाले प्रशिक्षण के लिए लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां

गोहाना, 1 मार्च । रविवार को बरोदा हलका से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला गोहाना के संयोजक प्रदीप सांगवान ने बरोदा और गोहाना विधानसभा में होने वाले प्रशिक्षण के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। प्रदीप सांगवान ने शहर में स्थित निजी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि ये कार्यक्रम मंडल स्तर पर होंगे। इनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। मार्च के महीने में यह कार्यक्रम संपूर्ण हो जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना एवं जितेन्द्र शर्मा, डॉ.रमेश कश्यप,सूरत सिंह, राजेश भावड़, सरपंच पवन शर्मा, डॉ. राममेहर राठी,सूरत सिंह, अशोक सैन, सरपंच इंद्रपाल, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।



