तेजधार हथियार से हमला करके गम्भीर चोट पहुँचाने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार,
न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 28 फरवरी : जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने तेजधार हथियार से हमला करके गम्भीर चोट पहुँचाने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ़ लेफ्टी पुत्र सतीश उर्फ़ कुल्ला निवासी गाँव महमूदपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को अमित पुत्र सुरेश निवासी गाँव महमूदपुर जिला सोनीपत ने थाना सदर गोहाना मे शिकायत दी कि मेरे ही गाँव के राहुल उर्फ़ लेफ्टी पुत्र सतीश उर्फ़ कुल्ला निवासी गाँव महमूदपुर को एक महीना पहले अपनी गाड़ी बेचीं थी जो मुझे राहुल उपरोक्त से मेरी गाड़ी के बकाये 10,000 /- रूपए लेने थे जो 26 फरवरी 2026 को समय तकरीबन 8:00am पर राहुल उपरोक्त ने पैसे देने की बोलकर मुझे अपने घर पर बुलाया था जब मैं और मेरे चाचा का लड़का हिमांशु पुत्र दलबीर, राहुल उपरोक्त के घर पर चले गये घर पर जाते ही उसने ने मेरे साथ गाली-गलोच किया व मेरे सिर में गंडासी से दो तीन बार मारा जिसकी वजह से मुझे बहुत ज्यादा चोट लगी और मैं वहीं पर बेहोश हो गया, जो हिमांशु मुझे राहुल उपरोक्त के घर से सिविल हस्पताल गोहाना मे लेकर आया मेरा प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर साहब ने मुझे खानपुर PGI मे रेफर कर दिया जहाँ पर मेरा ईलाज हुआ राहुल उपरोक्त ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया।
थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम मे नियुक्त उप निरीक्षक रत्तन सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी राहुल उर्फ़ लेफ्टी पुत्र सतीश उर्फ़ कुल्ला निवासी गाँव महमूदपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।



