AdministrationBreaking NewsSonipat
21 मार्च को डीसीआरयूएसटी, मुरथल में आयोजित होगा युवा सम्मेलन
-युवा सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 20 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 21 मार्च को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति श्री हरिवंश बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी (कैबिनेट सचिव रैंक) भी उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि यह युवा सम्मेलन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मंच साबित होगा, जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर के संवैधानिक पदाधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।


