एसएमडीए द्वारा गांव नाहरा, नाहरी व डिहकी की राजस्व भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी को किया गया ध्वस्त-डीटीपी नीलम शर्मा


सोनीपत, 05 फरवरी। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसएमडीए की टीम द्वारा गांव नाहरा, नाहरी व डिहकी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान डिहकी में 3.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में 03 बाउंड्री वॉल, कच्चे रास्तों तथा सिवरेज पाइपों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार गांव नाहरी में 3.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में 50 डीपीसी, 10 बाउंड्री वॉल, 01 निर्माणाधीन मकान, 10 बिजली खंभों व 02 एकड़ में फैलें इंटरलोकिंग टाइल से बने रोड़ नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
इसके अलावा गांव नाहरी में ही 1.75 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में 10 बिजली खंभों, 25 डीपीसी तथा 05 बाउंड्री वॉल, गांव नाहरा में 01 अवैध निर्मित शेड को भी तोड़ा गया।
एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।
उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनीध्निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेंत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, चैथा तल, काराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसएमडीए से कार्यकारी अभियंता मोo आशिक तथा एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।


