AdministrationBreaking NewsSonipat

वायु व जल प्रदूषण को रोकने के लिए योजनाबद्घ तरीके से करें सभी विभाग मिलकर कार्य-डीएस ढेसी

प्रधान सलाहाकर ने रिठाला-नरेला-कुण्डली तथा आरआरटीएस परियोजना से समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश

-म्हारी सडक़ पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर नियमित मॉनिटरिंग करें संबंधित विभाग

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 03 फरवरी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग(सीएक्यूएम) द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए वायु व जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर योजनाबद्घ तरीके से कार्य करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त व अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शहर की प्रमुख एवं आंतरिक सडक़ों की निरंतर एवं प्रभावी सफाई के लिए स्वीपिंग मशीनों का नियमित उपयोग किया जाए, ताकि सडक़ों पर धूल के कण न रहे। इसके साथ ही जिला से जो ड्रेन गुजर रही है उनकी निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी गन्दा पानी ड्रेनों में न डाल सके।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने सोनीपत शहरी विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की छठी मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहरों में चल रहे विकास कार्यों व भविष्य की अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रिठाला-नरेला-कुण्डली मैट्रो तथा आरआरटीएस परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए कि इससे संबंधित कार्य में तेजी से कार्य करें ताकि यह परियोजना निश्चित समय में पूरी हो सके। बैठक में सिंचाई व एनएचएआई से संबंधित एनओसी को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे तुरंत नियमानुसार एनओसी जारी करें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ढेसी ने एसएमडीए द्वारा सडक़ों के निर्माण व उनकी मरम्मत के लिए 23.84 व फुटपाथ के लिए अलॉट हुए 10 करोड़ के सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जो कार्य अलॉट नहीं हुए है उन्हें भी जल्द अलॉट करवाएं ताकि विकास कार्यों को पूरा करने में किसी प्रकार की ढिलाई न हो।

बैठक में प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने म्हारी सडक़ पोर्टल की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकरियों को निर्देश दिए वे पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए पोर्टल पर जो भी शिकायत मिले उसका तुरंत समाधान करवाएं ताकि लोगों को संडक़ों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों के सौंदर्यकरण व शहर में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ इन सभी विकास कार्यों पूरा करवाएं।

इस दौरान उन्होंने सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र, मुख्य सडक़ें, जलापूर्ति, जिले के बुनियादी ढांचे का विकास, शहर के बीच से गुजरने वाली ड्रेन-6 के दूषित पानी को यमुना नदी में सीधे तौर पर प्रवेश पर रोकथाम के बारे में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सोनीपत में पार्किंग के लिए चिन्ह्ति 02 व खरखौछा में चिन्ह्ति की गई एक जगह की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

इस मौके पर एसएमडीए की सीईओ ए. मोना श्रीनिवास, उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अ डीसीपी कुशाल सिंह, एचसीएस मीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ0 अनमोल, जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह, जीएम रोडवेज संजय कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button