Breaking NewsGohanaपुलिस प्रशासन

पुलिस आयुक्त सोनीपत ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय गोहाना का दौरा कर अधिकारियों को दिये उचित दिशा निर्देश 

गोहाना जोंन मे विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाके, राईडर, PCR, डायल-112 ERV’S,सुरक्षा गार्द को चैक करके लिया सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा

गोहाना, ( अनिल जिंदल ), 14 जून : आज दिनाँक 14 जून 2025 को पुलिस आयुक्त सोनीपत श्रीमती ममता सिंह आई पी एस, ए डी जी पी. ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय गोहाना का दौरा कर गोहाना जोंन के अधिकारियों से अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु विचार विमर्श किया। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व विभागीय कार्यों मे सुधार पर जोर देते हुए लंबित मामलो को तुरंत निपटाने, निष्पक्ष जाँच करने, जन शिकायतों के समाधान, थाना की कार्यप्रणाली व रिकार्ड के रख रखाव पर ध्यान देने बारे दिशा निर्देश व कहा कि जघन्य अपराधों में सम्मलित आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। ऐसे मामलों में ढ़िलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस कड़ी मे पुलिस आयुक्त सोनीपत द्वारा गोहाना जोंन मे विभिन्न स्थानो लगाए गए नाके, राईडर, पी सी आर, डायल-112 ई आर वी, सुरक्षा गार्द को चैक करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस आयुक्त सोनीपत ने सभी पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिया कि गोहाना जोंन मे अवैध गतिविधियों जैसे चोरी, छीना झपटी व अन्य अपराधों को रोकने के लिए वे सभी संदिग्ध लोगों और वाहनों की जाँच करे, और किसी भी अवैध गतिविधि का पता चलने पर उसे रोकने के लिए आवश्यकता अनुसार तुरंत कार्यवाही करे। पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्युटी पुरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने बारे आदेश दिया व ड्युटी मे लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों को नोटिस दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोहाना श्रीमती भारती डबास, पुलिस उपायुक्त क्राईम सोनीपत श्री नरेन्द्र कादियान, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजीत सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना श्री ऋषिकांत भी मौका पर मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button