Breaking NewsSonipatपर्यावरणपुलिस प्रशासनवृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोनीपत में पुलिस आयुक्त सोनीपत श्रीमती ममता सिंह IPS, ADGP ने किया पौधा रोपण

पर्यावरण संरक्षण हमारे उज्ज्वल भविष्य की कुंजी, स्वस्थ पर्यावरण हेतु पौधे लगाने जरूरी : श्रीमती ममता सिंह IPS, ADGP  

सोनीपत,  5 जून पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05 जून दिन वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त सोनीपत श्रीमती ममता सिंह IPS, ADGP के कुशल निर्देशन में “पौधारोपण कार्यक्रम” के तहत हरियाली व पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए पुलिस लाईन सोनीपत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर फलदार पौधे लगाये गयेl

आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम पर पुलिस आयुक्त सोनीपत ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही अहम कड़ी हैं ये निरंतर कार्बन डाइऑक्साइड लेकर आक्सीजन छोड़ते हैं। पेड़ों द्वारा ऑक्सीजन यानी प्राणवायु छोड़ने के कारण मानव जिन्दा रह सकता है। मानव का जीवन वृक्षों पर आधारित है अन्यथा सृष्टि नष्ट हो जाऐगी। आजकल बढ़ते प्रदूषण से वातावरण के प्रदूषित होने से पूरा विश्व चिंतित हैl मानव जीवन खतरे में है इसलिए सृष्टि के संरक्षण के लिये हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करके विश्व कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए। वातावरण स्वच्छ होगा तो ही हम सब भी स्वस्थ रह सकते हैं और वातावरण के स्वच्छता का सीधा नाता पेड़ पौधों से है। आओ हम सभी मिलकर पेड़-पौधे लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की अमूल्य सौगात दें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त सोनीपत ने कहा कि प्रकृति जल, जंगल और जमीन के बिना अधूरी है। भारत विश्व का एकमात्र देश है जहां प्रकृति को ईश्वर का पर्याय माना जाता है। उन्होंने इस मौके पर सभी से आह्वान किया कि पृथ्वी पर मानव जीवन के अस्तित्व के लिए तथा प्रकृति को पुनः हरा भरा करने के लिए पौधारोपण अभियान का हिस्सा बनें। यदि प्रकृति बची रहेगी, तभी जीवन बचेगा। इसलिए प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमें अपना कर्तव्य निभाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि पेड़-पौधों को ना सिर्फ लगाएंगे बल्कि उनकी देखभाल कर पर्यावरण बचाने में अपना सहयोग देगें।उन्होंने बताया कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया। विश्व के लगभग 150 देश में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग देश को एक थीम दिया जाता है वर्ष 2025 दक्षिणी कोरिया को एक थीम दिया गया है जिसमें “प्लास्टिक का बहिष्कार करें। स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें ” रखा गया है। हम पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हैं और लोगों से पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने का आह्वान करते हैं।

इस अवसर पर डीसीपी क्राइम सोनीपत श्री नरेंद्र कादयान, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, मेयर राजीव जैन, विधायक सोनीपत निखिल मदान, ट्री मैन देवेंद्र सूरा, वार्ड पार्षद नीतू दहिया, समाजसेवी आनंद कुमार, उप निरीक्षक कुलदीप दहिया SIS व पर्यावरण मित्र पवन कुमार भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button