चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने वृद्ध आश्रम में मनाया केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन

सोनीपत, 05 मई : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित वेद वाटिका वृद्धाश्रम, सोनीपत में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस वृद्धजनों को फल एवं मिठाई वितरित कर मनाया। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक आनंद कुमार से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया सिविल अस्पताल खरखौदा का निरीक्षण
चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सिविल अस्पताल, खरखौदा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूति विभाग सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इलाज के लिए आई महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, महिला सुरक्षा अधिकारी रजनी गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र, डीसीपीओ डॉ. ऋतु गिल, वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज अंशु जैन, प्राचार्य भारती, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना, एसएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल, महिला थाना इंचार्ज कविता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



