गोहाना :- आहुति संस्था ने उत्तम नगर निवासी हंसराज वर्मा (70) के नेत्रदान करवाए। नेत्रदान श्रॉफ आई बैंक दिल्ली से नेत्र चिकित्सक आरडी शर्मा की टीम द्वारा करवाया गया। आहुति संस्था से सुरेंद्र विश्वास ने बताया कि हंसराज वर्मा का हार्ट अटैक आने से शुक्रवार को देहांत हो गया। परिजनों की सहमति पर उनके नेत्रदान करवाए गए। इस अवसर पर कमल वर्मा, रेणू वर्मा, जतिन वर्मा, अंशुल वर्मा, सरोज वर्मा, आहुति से दीपक, सन्नी निरंकारी, सुरेंद्र विश्वास, दिनेश कुमार, आर्यव्रत जांगड़ा मौजूद रहे।
Related Articles
मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,
2 days ago
जिला रजिस्ट्रार ने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला, गोहाना के 25 सदस्यों की सदस्यता को अवैध ठहराते हुए सदस्यता को किया रद्द
2 days ago

