अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल व कैरम खेल प्रतियोगिता 14 से 22 फरवरी तक : धीरेंद्र खडग़टा
हरियाणा राज्य की टीमों के चयन ट्रायल 3 व 4 फरवरी का कुरुक्षेत्र व अंबाला में होंगे

रोहतक, 31 जनवरी : केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल पुरूष व महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक चेन्नई तथा कैरम पुरूष व महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 22 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में करवाया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए हरियाणा राज्य की पुरूष व महिला टीम का चयन ट्रायल 3 व 4 फरवरी को कुरुक्षेत्र व अंबाला में होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने बताया कि उपरोक्त खेलों के लिए हरियाणा राज्य की वालीबाल टीम के चयन ट्रायल तीनफरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम तथा कैरम टीम के चयन ट्रायल चार फरवरी को अंबाला स्थित वार हिरोज मैमोरियल स्टेडियम में होंगे। इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण पत्र साथ लेकर जायें कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। कर्मचारी व अधिकारी अपना सत्यापित जन्म प्रमाण पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।